फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

Wed, 22 Apr 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
योगेश का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास मंगलवार की दोपहर एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन



हाथरस के थाना हसायन के गांव धर्मपुर नगरिया निवासी विवेक कुमार पुत्र सोनपाल सिंह ने बताया है कि उसका बड़ा भाई योगेश कुमार और उसका साला मोहर सिंह पुत्र नैकसे लाल निवासी गांव अरनिया तलेसरा थाना सिकंदराराऊ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे।



मंगलवार की दोपहर ढाई बजे जैसे ही जीटी रोड स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश (32) की मौत हो गई जबकि साला मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन



योगेश अपने दो भाइयों में छोटा था। अपने पीछे पत्नी बेबी देवी एवं तीन बच्चे तनिष्क, चिंटू व तनिष्का रोते बिलखते छोड़ गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें