सुमन देवी घर के सामने पशुओं के लिए चारा कूट रही थी। तभी कार चालक ने सुमन को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पति ने कार चालक के खिलाफ मामले को दर्ज कराया है।
गोंडा के गांव मांती बसईं में 19 अगस्त को चारा कूट रही महिला को कार द्वारा टक्कर मारकर घायल कर देने के मामले में घायल महिला के पति ने थाने में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव निवासी दर्शन कुमार सिंह ने कहा है कि 19 अगस्त को दोपहर करीब साढे तीन बजे वह घर पर था, उसकी पत्नी सुमन देवी घर के सामने पशुओं के लिए चारा कूट रही थी। तभी कार चालक ने सुमन को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पति ने कार चालक के खिलाफ मामले को दर्ज कराया है।