फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वैध दस्तावेज न मिलने पर खैर में तीन क्लीनिकों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैर की ओर से क्षेत्र में संचालित तीन निजी क्लीनिकों के खिलाफ अवैध रूप से संचालन किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में क्लीनिक संचालक पंजीकरण, योग्यता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक को मिली शिकायतों के आधार पर 19 जून को टीम ने गौमत चौराहा और चंडौस रोड स्थित तीन निजी संस्थानों का निरीक्षण किया। इनमें कलावती क्लीनिक, सत्यनारायण श्री जी मेडिकल स्टोर तथा मोहनराम एक्स-रे अस्पताल शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान तीनों संचालकों को नोटिस जारी कर 21 जून तक क्लीनिक का पंजीकरण, चिकित्सकीय शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
जांच पूरी होने तक क्लीनिक बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए थे। तीनों ने निर्धारित समय पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। सीएचसी अधीक्षक रोहित भाटी ने बताया है कि उक्त तीनों क्लीनिकों के खिलाफ शिकायत मिल रही थीं। दस्तावेज न दिखा पाने पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें