सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत ट्विटर के माध्यम से सीएमओ से की गई है। गजेंद्र के ट्विटर हैंडल से की गई शिकायत में अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित होने का आरोप है।
शिकायत में कहा गया है कि यहां योग्य रेडियोलॉजिस्ट की जगह टेक्नीशियन ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक संविदा डॉक्टर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यह सेंटर चल रहा है। इसके अलावा अलीगढ़, छर्रा और अतरौली क्षेत्र में भी अन्य सेंटर चलाए जा रहे हैं। पीसीपीएनडीटी एक्ट के मुताबिक बिना रजिस्टर्ड रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड कराना अवैध है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अवनेंद्र यादव ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।