फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एएमयू प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज, कहा- 24 तारीख को दूंगा धरना

Wed, 20 Apr 2022 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़।

सार

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के बताया कि जिला पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा वायरल पोस्ट के विषय में अवगत कराया गया। जिसके आधार पर पंकज धबरिया के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा में आपत्तिजनक पाठ पढ़ाने के आरोपी एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह धमकी हाथरस के रहने वाले राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के संयोजक पंकज धबरिया की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई। जिसमें वीडियो अपलोड कर आपत्तिजनक बातें कही गईं। इसी पोस्ट व वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर कक्षा में आपत्तिजनक पाठ पढ़ाने का आरोप है। इसके साक्ष्य कक्षा से बाहर आने पर मामले ने तूल पकड़ा और प्रोफेसर के खिलाफ एएमयू के ही पूर्व छात्र व युवा भाजपा नेता डॉ. निशित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस विवेचना जारी है। अभी तक प्रोफेसर की गिरफ्तारी न होने की बात उठाते हुए हाथरस के पंकज धबरिया ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसमें आपत्तिजनक बातें कहते हुए प्रोफेसर की गिरफ्तारी न होने पर 24 अप्रैल को एएमयू के सामने धरने का एलान किया है। इस पोस्ट का जिला पुलिस ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें