फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से खफा भाजपा विधायक मुक्ता: पेयजल-सफाई की समस्याओं को लेकर बैठीं अनशन पर, कहा- मनमानी कर रहे नगर निगम के अफसर

Wed, 20 Apr 2022 04:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अनशन पर बैठीं विधायक मुक्ता राजा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। शहर की समस्याओं को लेकर अधिकारी उदासीन हैं। पेयजल, सफाई से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने से जनता बेहद परेशान है।
विज्ञापन
अनशन पर बैठीं विधायक मुक्ता राजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में भीषण गर्मी के बीच पेयजल, सफाई से लेकर अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से खफा भाजपा विधायक मुक्ता राजा कंपनीबाग स्थित गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठ गईं हैं। विधायक के साथ ही उनके तमाम समर्थक व विभिन्न वार्डों के पार्षद भी वहां पर हट गए। नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली का विरोध किया। वहीं, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी विधायक को मनाने के प्रयास में जुट गए हैं।

विज्ञापन


अनशन पर बैठीं विधायक मुक्ता राजा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। शहर की समस्याओं को लेकर भी उनका रवैया उदासीन है। पेयजल, सफाई से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने से जनता बेहद परेशान है। वहीं विधायक इस दौरान अपने साथ गंदे पानी से भरी बोतल को लेकर बैठी हैं। उनके साथ ही विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौके पर मौजूद हैं और नगर निगम के अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ ले रहे हैं। साथ ही पूर्व विधायक संजीव राजा ने कहा कि नगर निगम पूरी तरह फेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें