महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले को गोली मारने और जलाने के मामले में फंसी पूजा शकुन पांडेय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूजा शकुन के खिलाफ अब अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना गांधी पार्क में दर्ज कराए मुकदमे में उन्होंने संस्था की शाख और बैनर के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 419 के तहत पूजा शकुन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।