मृतक फरीद उर्फ औरंगजेब
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं व्यापारी परिवार पर हत्या का मुकदमा व गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा संग अन्य लोग सुबह से लामबंद हो गए। मामू भांजा व रेलवे रोड के बाजार बंद कर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास में जुटा है। शहर में तनाव के हालात हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना गांधीपार्क प्रकरण में एक व्यक्ति को मारपीट के दौरान घायल होने पर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, प्रथम दृष्टया जांच से सामने आया है कि जिस व्यक्ति द्वारा हमला किया गया उनको शक था कि मृतक उसके घर में चोरी करने के आशय से घुसा था। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा अन्तर्गत धारा 302 भादवि में पंजीकृत कर सीसीटीवी के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में कोई धरने पर नहीं बैठा हुआ है, वार्ता की जा रही है, मौके पर पूर्ण शांति है।