फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चीनी खाने से मधुमक्खियों की मौत पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक क्षेत्र के सिंघारपुर के मधुमक्खी पालन केंद्र में चीनी खाने से मधुमक्खियों की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा चीनी विक्रेता के खिलाफ दर्ज किया गया है। वहीं उद्यान विभाग को इस मामले में जांच के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि मौत का कारण स्पष्ट किया जाए। इसके अलावा एफडीए को चीनी की जांच के लिए सैंपल भी भेजा है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के मडराक मंडल मंत्री हेमंत सारस्वत मधुमक्खी पालन केंद्र चलाते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि वे 231 पेटियों में मधुमक्खी पाल रहे हैं। उनके इस व्यापार में हरियाणा के हिसार के गांव काबरेल के अजमेर भी साझीदार हैं। एक पेटी में करीब एक करोड़ मधुमक्खी रखी गई थीं। 30 मई को वे क्षेत्र के ही गांव भकरौला मोड़ की दुकान से चीनी की चार बोरी खरीदकर लाए और एक-एक कर उन्हें पेटियों में मधुमक्खियों के भोजन के लिए डालना शुरू किया। कुछ देर बाद मधुमक्खियों का मरना शुरू हो गया। करीब 125 पेटियों में चीनी डाल पाए और जब गौर किया तो अन्य पेटियों में चीनी डालना रोक दिया। बाकी में मधुमक्खी सुरक्षित हैं, जिनमें चीनी डाली गई, उनकी मक्खियों की मौत हो गई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की दफा 429 चीनी विक्रेता पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इधर, उद्यान विभाग को मौत का कारण जानने के लिए पत्र लिखा है और एफडीए को चीनी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
- मडराक में मधुमक्खी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी जांच कराई जा रही है। एफडीए व उद्यान विभाग की रिपोर्ट यह साफ करेगी कि मौत कैसे हुई। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।- राघवेंद्र सिंह, सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें