फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले में तीन के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Tue, 05 Nov 2024 04:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूर्व प्रधान पदम सिंह सुबह घर से मथुरा रोड पर टहलने जा रहे थे। करबन नदी के समीप तीन बाइक सवारों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। गोली पीठ से होते हुए पेट से पार हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को कस्बे के मथुरा रोड पर टहलने के दौरान तीन बाइक सवार बदमाश पूर्व प्रधान को पीछे से गोली मारकर भाग गए थे। घटना के संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ग्राम सदा का बास थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद निवासी पूर्व प्रधान पदम सिंह पुत्र नरपत सिंह हाल निवासी मथुरा रोड इगलास रविवार सुबह घर से मथुरा रोड पर टहलने जा रहे थे। करबन नदी के समीप तीन बाइक सवारों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। गोली पीठ से होते हुए पेट से पार हो गई।

घटना के संबंध में पीड़ित के बेटे प्रवीन ने अपने गांव निवासी हरीशंकर व राजवीर सिंह पुत्रगण महाराज सिंह व हरिशंकर के ससुर भंवर लाल निवासी गांव कातिकी थाना रजावली, फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि इन लोगों से उनका 35 वर्षों से गांव सदा का बास स्थित सवा दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सीओ राजीव द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें