एएमयू में तलहा मन्नान ने कहा था कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं। एएमयू में यूपी सरकार का कानून लागू नहीं होता है । यह बयान और तस्वीरें आते ही प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तलहा मन्नान पर अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ बयान देने के मामले में एएमयू के पूर्व छात्र व मौलाना आजाद उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के शोधार्थी तलहा मन्नान समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलहा ने 18 अगस्त को धरने पर कहा था कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं। एएमयू में यूपी सरकार का कानून लागू नहीं होता है।
पूर्व छात्र नेता तलहा मन्नान 18 अगस्त को बाब ए-सैयद पर फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। गले में फलस्तीन का झंडा डाले तलहा ने कहा था कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं। एएमयू में यूपी सरकार का कानून लागू नहीं होता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस संबंध में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदायूं निवासी तलाह मन्नान द्वारा एएमयू परिसर में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने के दौरान तलहा अपने आठ-दस साथियों के साथ फलस्तीन के समर्थन में भड़काऊ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दाैरान वहां मौजूद भीड़ को उकसाया जा रहा है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि दिए गए बयान, सीसीटीवी फुटेज आदि की गहनता से जांच की जा रही है।