फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: विवादित बयान देने वाले मुफ्ती पर मुकदमा, अन्य थानों में दी गई खिलाफ में तहरीर

Sun, 06 Apr 2025 03:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के महानगर अध्यक्ष मुफ्ती अकबर कासमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे कह रहे हैं कि वक्फ संशोधन बिल को सरकार ने वापस नहीं लिया तो ऐसा न हो कि मुसलमान सडक़ों पर आ आएं और फिर से 1947 वाला वाक्या दोहराया जाए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुफ्ती अकबर कासमी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा देहली गेट थाने में भाजपा नेता संजू बजाज की तहरीर पर लिखा गया है। वहीं अन्य थानों में पहुंची तहरीरों को भी इसी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के महानगर अध्यक्ष मुफ्ती अकबर कासमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे कह रहे हैं कि वक्फ संशोधन बिल को सरकार ने वापस नहीं लिया तो ऐसा न हो कि मुसलमान सडक़ों पर आ आएं और फिर से 1947 वाला वाक्या दोहराया जाए। इसी बयान को लेकर भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता देहलीगेट पहुंचे थे। जिन्होंने मुकदमे के लिए तहरीर दी। कहा कि यह बयान देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा करने वाला है। इस तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मुकदमे की पुष्टि की है। कहा है कि तथ्यों की जांच आदि के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। रोरावर, बन्नादेवी में भी तहरीर दी गई हैं। सभी को इसी मुकदमे में शामिल किया जाएगा। साथ में नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें