संसद में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी से सुर्खियों में आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन की सुपारी देने वाले करणी सेना नेता मोहन चौहान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा सपा महिला सभा की अध्यक्ष की तहरीर पर जवां थाने में लिखा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मोहन चौहान ने यह एलान किया था कि या तो वे खुद सपा सांसद की हत्या करेंगे या फिर जो भी उन्हें गोली मारेगा, उसे वे 25 लाख रुपये का इनाम देंगे। सपा महिला सभा अध्यक्ष चंदनिया निवासी आरती सिंह ने इस संबंध में गांधीपार्क थाने में तहरीर दी थी।
मोहन चौहान ने यह एलान सपा सांसद द्वारा संसद में राणा सांगा को लेकर दिए विवादित बयान के संदर्भ में किया था। चूंकि मोहन चौहान जवां क्षेत्र में रहते हैं। इसलिए गांधीपार्क से तहरीर जवां भेज दी गई। जहां मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब मामले में आगे जांच की जाएगी।