फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले नौ और किसानों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
अलीगढ़ के जलाली क्षेत्र में हरदुआगंज रोड पर सड़क पर रख कर जलाई गई पराली - फोटो : JALALI
विज्ञापन
खेतों में पराली जलाने पर लेखपालों की ओर से 9 किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर तथा उसके मजरा हकीमगढ़ी निवासी 7 किसानों पर जबकि जवां कस्बे की एक महिला समेत दो किसानों पर पराली जलाने का आरोप है। तहसीलदार कोल के निर्देश पर हल्का लेखपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो किसानों पर 2500-2500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव तथा उसके मजरा हकीमगढ़ी के कुछ लोगों को पराली जलाने के आरोप में चिह्नित किया गया था। तहसीलदार कोल के निर्देश पर जांच करने पहुंची राजस्व टीम को आरोपियों के खेत में पराली जलाने के अवशेष मिले। इसके आधार पर लेखपाल उमेश चंद्र शर्मा की ओर से भोजपुर गांव के रनवीर सिंह पुत्र भगवान, जयवीर, दिनेश व भोलू पुत्रगण चंद्रवीर, गीतम सिंह पुत्र रामबाबू समेत हकीमगढ़ी गांव के सियाराम पुत्र प्रेमपाल व नरेशबाबू पुत्र केदारी सिंह के खिलाफ वायुमंडल को प्रदूषित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जलाली में सड़क पर जलाई गई पराली
जलाली से हरदुआगंज की ओर जा रहे मार्ग पर बुधवार की दोपहर सड़क पर पराली जलाई गई। चर्चा है कि अभी भी जलाली, भटौला, रहसूपुर, ताजपुर तथा हरदुआगंज क्षेत्र में देर रात पराली जलाई जा रही है। जलाली से लेकर हरदुआगंज तक जगह जगह खेतों में पराली जलाने के अवशेष देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

जवां थाने में दो किसानों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पराली जलाने के आरोप में बुधवार को जवां थाने में भी दो किसानों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। लेखपाल मोहम्मद शरीफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पर 2500-2500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। लेखपाल के अनुसार जवां कस्बा निवासी बाबूलाल पुत्र नंद किशोर व रामवती पत्नी हीरालाल ने 5 नवंबर की रात अपने खेतों में पराली जलाई थी। किसी ने यह सूचना एसडीएम कोल अनिरुद्ध प्रताप सिंह को दी। एसडीएम ने इस पर दोनों को नोटिस जारी कर 2500-2500 रुपये का अर्थदंड भी लगा दिया था। इसके बाद एसडीएम कोल अनिरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार की शाम लेखपाल ने दोनों किसानों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें