फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ पर डॉक्टर व फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र की एक मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी डॉक्टर व फार्मासिस्ट की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर पत्र लिखा गया है। सीएमओ के निर्देश पर शनिवार देर रात डिप्टी सीएमओ ने डॉक्टर व फार्मासिस्ट के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. खानचंद की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 14 मई को थाना हरदुआगंज पुलिस ने बबीता पुत्री रमेशचंद के शव का पोस्टमार्टम कराया था। बबीता के मायके वालों का आरोप था कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर प्रभारी के रूप में तैनात डॉ. कुमार सौरभ व सहयोगी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. कुमार सौरभ ने एडी हेल्थ से शिकायत की। आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के बाद तैयार रिपोर्ट में डॉ. प्रवीण रंजन व फार्मासिस्ट कामता प्रसाद उर्फ केपी शर्मा ने छेड़छाड़ की है। रिपोर्ट में ओवर राइटिंग की गई थी। एडी हेल्थ ने स्वास्थ्य विभाग व जेएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए।
एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने डॉ. प्रवीण रंजन व फार्मासिस्ट केपी शर्मा के निलंबन की संस्तुति करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. खान चंद ने थाने में लोक सेवक द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाने, छल करने के इरादे से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, विधि द्वारा अपेक्षित प्रमाणपत्र, जिसे जानते हुए मिथ्यापूर्ण बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सिविल लाइंस श्वेताभ पांडे ने बताया कि डिप्टी सीएमओ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद गिरफ्तारी के साथ ही विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडी स्तर से मिले निर्देश के अनुसार इस मामले में अब मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की गई है। बाकी आगे की कार्रवाई जारी है। - डॉ.नीरज त्यागी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें