रोडवेज परिचालक टॉवर पर चढ़ गया। बहुत समझाने के बाद टॉवर से उतरा और पुलिस को देखकर भाग गया। परिचालक ने आरोप लगाया था कि क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक प्रबंधक उसे बल्लभगढ़ -अलीगढ़ मार्ग पर नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। उसे आए दिन हटाने की धमकी दी जाती है।
अलीगढ़ में सारसौल स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पीछे टाॅवर पर चढे़ संविदा परिचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा और अनुचित दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बुद्ध विहार डिपो में संविदा परिचालक के रूप में तैनात शुभम शर्मा ने 25 अप्रैल को रोडवेज वर्कशॉप पहुंचकर रोडवेज अफसरों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया । शुभम के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक प्रबंधक उसे बल्लभगढ़ -अलीगढ़ मार्ग पर नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। उसे आए दिन हटाने की धमकी दी जाती है। आरोप लगाया कि कई दिनों से उसे ड्यूटी पर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके बाद वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। शुभम ने कहा कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी तो वह नीचे नहीं आएगा और कूदकर जान दे देगा ।