गभाना अंतर्गत अलीगढ़- गाजियाबाद एक्सप्रेसवे स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास 2 अगस्त की सुबह कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद से कार में सात लोग सवार थे। जैसे ही कार हाईवे बाइपास पर 2 अगस्त की सुबह नौ बजे पहुंची। किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार शिवकुमार, रानी, आयुष निवासीगण चिलोली थाना जैथरा एटा, ललित, काजल निवासीगण बबनोई थाना अकराबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना परिजनों को दी गई।