फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंदौर जाते समय कार ट्रक में जा घुसी, चालक की मौत और दंपती घायल

Thu, 27 Apr 2023 08:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दम्पत्ति अपनी विवाहित बेटी को बुलाने कार से इंदौर के लिए रवाना हुए। इंदौर जाते समय बृहस्पतिवार सुबह मक्सी के निकट कार सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 26 वर्षीय चालक दीपक शर्मा निवासी मोहल्ला पठानान, बिठ्ठन सौनी व रति वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में छर्रा कस्बा के मोहल्ला सुनारान निवासी दंपती बुधवार रात कार से इंदौर (मध्यप्रदेश) जा रहे थे। रास्ते में मक्सी के निकट उनकी कार सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 
मोहल्ला सुनारान निवासी 50 वर्षीय बिठ्ठन सौनी पुत्र सालिगराम अपनी पत्नी रति वर्मा के साथ बुधवार रात अपनी विवाहित बेटी को बुलाने कार से इंदौर के लिए रवाना हुए। इंदौर जाते समय बृहस्पतिवार सुबह मक्सी के निकट कार सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 26 वर्षीय चालक दीपक शर्मा निवासी मोहल्ला पठानान, बिठ्ठन सौनी व रति वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक की मौत हो गई। दंपती को इंदौर स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दीपक के पिता की काफी वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। चालक की मां और दंपती के परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें