फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क किनारे पलटी कार, बाल-बाल बचे दंपती

विज्ञापन
पनैठी चौकी में खड़ी क्षतिग्रस्त कार।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास बुधवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपती जख्मी हो गए। एटा शहर के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी कुलदीप पुत्र उदयभान सिंह बुधवार की रात अपनी पत्नी के साथ कार द्वारा अलीगढ़ से एटा जा रहे थे।
विज्ञापन



इसी बीच रात करीब बारह बजे गांव पनैठी के पास उनकी कार अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे कार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुलदीप व उनकी पत्नी चोटें लगने से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि कार में सवार दंपती मामूली जख्मी हुए थे। वह चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें