फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेंटीगांव मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार

Mon, 03 Jun 2024 03:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी का दर्शन करने वृंदावन जा रहे गढ़मुक्तेश्वर के एक व्यापारी की कार अनियंत्रित होकर खैर-टेंटीगांव रोड स्थित नाले में गिर गई। इससे कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




रविवार को गढ़ मुक्तेश्वर निवासी व्यापारी संजीव शर्मा पुत्र हरिकिशन अपनी बेटी प्रज्ञा शर्मा व मिनी शर्मा सहित साढ़ू जितेंद्र शर्मा निवासी मेरठ के बच्चे रियांशु और पलक के साथ कार से वृंदावन जा रहे थे। कार बृजघाट, गढ़मुक्तेश्वर निवासी प्रदीप शर्मा चला रहे थे।



खैर टेंटीगांव रोड पर भानेरा नहर पुल से आगे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सूखे नाले में गिर गई। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना पर इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा पहुंच गए। गंभीर घायल पलक शर्मा, संजीव शर्मा व प्रज्ञा शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के बाद देर शाम छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें