थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 11 नवंबर को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में कार चला रहे युवक ने रिजवाना और उनकी बेटी तहजीबा को टक्कर मार दी। हादसे में तहजीबा का कूल्हा टूट गया। आरोप है कि कार चालक मयंक गभानिया नशे की हालत में था।
विज्ञापन
थाना रोरावर शाहजमाल बारी निवासी मोहम्मद काशिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मां-बेटी को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गया। डॉक्टरों ने तहजीबा के कूल्हे की हड्डी टूटने और शल्य क्रिया की बात बताई। यह सुनकर आरोपी मयंक अस्पताल से भाग गया। बाद में उसने फोन पर धमकी भी दी। मोहम्मद काशिफ की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।