फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खंभे से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
 दिव्यांश। - फोटो : File photo
विज्ञापन
इगलास में अलीगढ़-मथुरा रोड पर शुक्रवार रात अलीगढ़ से इगलास की ओर आ रही एक कार असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलटकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, दिव्यांश पुत्र ललित ठाकुर निवासी अकराबाद, थाना लोधा अपने साथी प्रशांत पुत्र हरिकेश निवासी सुरतिया, थाना मुरसान, हाथरस के साथ कार से अलीगढ़ से इगलास की ओर आ रहे थे। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे अलीगढ़-मथुरा रोड पर गांव चंदफरी स्थित छोटू ढाबा के समीप सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार खंभे से टकराकर पलट गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।


हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चालक दिव्यांश की मौत हो गई। प्रशांत का उपचार जारी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें