फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दादों के विकास की नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विकास कुमार। - फोटो : File photo
विज्ञापन
दादों थाना क्षेत्र के गांव कसेर निवासी 21 वर्षीय कैंटर चालक विकास यादव पुत्र मुकेश यादव की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार विकास यादव पिछले करीब दो वर्षों से नोएडा में रहकर कैंटर चलाता था। शुक्रवार को वह कासगंज के ढोलना क्षेत्र के ग्राम महावर से कटहल लोड कर दिल्ली की गाजीपुर मंडी के लिए जा रहा था। इसी दौरान नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कैंटर में टक्कर मार दी।


हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बादलपुर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे वाहन से बाहर निकाला और ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



हादसे की सूचना शुक्रवार रात करीब 1 बजे परिजनों को दी गई। परिजन तत्काल नोएडा के लिए रवाना हो गए। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विकास चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी असमय मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें