फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार ने टेंपों में मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में जीटी रोड पर अनाज मंडी के पास रविवार की सुबह एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उपचार को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे एक टेंपो सवारियों को लेकर अलीगढ़ के लिए जा रहा था। अनाज मंडी के पास सामने से आ रही एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर रामपुर की ओर भागने लगा। इस बीच कई ग्रामीण बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने कार का पीछा करके चालक को पकड़कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में टेंपो चालक यामीन रामपुर-शाहपुर, गौरव निवासी वीरपुरा, सलमान निवासी अतरौली के अलावा कार चालक मनोज कुमार निवासी नगला सरूआ भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें