फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोहरे में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी कार, साढ़े तीन घंटे लगा जाम

Wed, 20 Nov 2024 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
खैर-टैंटीगांव मार्ग पर कोहरे के कारण ​भिड़ीं ट्रैक्टर ट्रॉली और कार।  स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मंगलवार सुबह घने कोहरे के बीच खैर-टैंटी गांव मार्ग पर ग्राम नगला बिरखू के निकट नहर के संकरे पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसी बीच पीछे से आई कार जाम में फंसे दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद नहर पुल के दोनों ओर सड़क पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन




खैर-टैंटीगांव मार्ग पर ग्राम नगला बिरखू और हृदय नगरिया के बीच हाथरस ब्रांच नहर का पुल संकरा है। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे घने कोहरे के बीच धान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल के बीचों-बीच पलट गई। इससे थोड़ी देर में ही सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।



नगला बिरखू गांव के निवासी जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे तभी कोहरे के कारण एक कार जाम में फंसी एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। ग्रामीणों ने दौड़कर कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। सभी सुरक्षित हैं।इसके बाद ग्रामीणों ने नहर पुल पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली को किसी तरह वहां से हटवाया तब यातायात सुचारू हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें