हरदुआगंज में जलती हुई कार। अग्निशमन की टीम आग बुझाते हुए।
- फोटो : samvad
कस्बा के बुढ़ासी से हरदुआ देहात को जाने वाले संपर्क मार्ग पर रविवार रात एक कार आग का गोला बन गई। हादसे में पिता झुलस गए, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई।
थाना क्षेत्र के नगला मई गांव के प्रधान नरेंद्र सिंह के छोटे भाई सतेंद्र सिंह वर्तमान में पीएसी के समीप रहते हैं और शंकर विहार में इन्वर्टर बैटरी की दुकान चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार को वह छोटे बेटे पिंकुल के साथ माता-पिता से मिलने के बाद शाम को लौटते समय करीब सवा आठ बजे सम्पर्क मार्ग पर मुड़े तभी बोनट से धुंआ दिखाई दिया। गाड़ी रुकवाकर सतेंद्र ने बोनट खोलकर देखा तो आग की लपटों से उनकी गर्दन, चेहरा और हाथ झुलस गए। बेटे ने पिता को तुरंत दूर खींच लिया। भाजपा युवा नेता सुधीर शर्मा ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सतेंद्र ने बताया कि कार पांच साल पुरानी और डीजल इंजन की है। थाना प्रभारी धीरज कुमार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट को कार में आग प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हरदुआगंज में जलती हुई कार। अग्निशमन की टीम आग बुझाते हुए।- फोटो : samvad