गांव आलमपुर फतेहपुर में कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवा
- फोटो : Samvad
गांव के ही कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों और मस्जिद-ईदगाह के मुतवल्ली ने थाने में की। गांव आलमपुर फतेहपुर निवासी राशिद खान पुत्र गय्यूव खां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं।
दर्जन भर की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
राशिद खां ने बताया कि इन लोगों को कोई समझाने का प्रयास करता है, तो वह झगड़ा करने लगते हैं। धमकी देकर झूठे मुकदमे फसाने की धमकी देते हैं। प्रदर्शन में नसरुद्दीन, आमिर खान, सलमान, शाहबाज, इरशाद खान, माजिद खान, अवतार, खालिद, जफर खां, आबिद खां, आदि मौजूद रहे।