गभाना हाईवे बाईपास पर राजा के बाग के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली मंडी बेल पत्थर लेकर जा रही आयशर कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की दबने से मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से अलीगढ़ भेजा।
गुरुवार देर रात हाइवे बाईपास पर स्थित राजा के बाग के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली की आजादपुर मंडी बेल पत्थर लेकर जा रही आयशर कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी मेें बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में प्रमोद 22 पुत्र जत्तू खां, इदरीश 30 निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद, नाजिम, कासिम, पहाड़ी, पुरुषोत्तम निवासी फर्रुखाबाद समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान प्रमोद, इदरीश की मौत हो गई।
मृतक आपस में साले बहनोई हैं। दोनों के परिजन अलीगढ़ आ गये। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।