फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रॉला में पीछे से घुसा कैंटर, चालक घायल, ट्राला चालक हिरासत में

Wed, 08 Jan 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस के गांव श्रीनगर निवासी विजय सिंह कैंटर में बनारस से प्लास्टिक के बोरे लादकर गौतमबुद्धनगर जनपद के दादरी जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचे तभी सड़क पर खड़े ट्राॅला में पीछे से कैंटर घुस गया। इससे तेज धमाके जैसे आवाज हुई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की शाम करीब छह बजे खेरेश्वर चौराहे पर खड़े ट्रॉला में पीछे से कैंटर घुस गया। इससे कैंटर आगे से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्राला चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

हाथरस के गांव श्रीनगर निवासी विजय सिंह कैंटर में बनारस से प्लास्टिक के बोरे लादकर गौतमबुद्धनगर जनपद के दादरी जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचे तभी सड़क पर खड़े ट्राॅला में पीछे से कैंटर घुस गया। इससे तेज धमाके जैसे आवाज हुई।

आवाज सुनकर लोग दौड़कर पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ट्रॉला में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से फंस गया था। इससे कैंटर के केबिन में फंसकर चालक विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने उन्हें केबिन से बाहर निकाला। पुलिस ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से मिली खबर पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें