फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कैंटर ने दो महिलाओं को रौंदा, एक मौत, हंगामा

Wed, 15 Apr 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रामवती का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
कस्बा जट्टारी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक अनियंत्रित कैंटर ने दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन




कस्बा जट्टारी के मोहल्ला होलीवाला निवासी रामवती उर्फ प्रेमवती (60) और सुनीता (32) दोपहर अपने घर से मजदूरी के पैसे लेने के लिए निकली थीं। दोनों मुख्य बाजार स्थित पालीवाल अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान टप्पल की ओर से आ रहे पाइपों से लदे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामवती पत्नी हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सुनीता की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।


हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष देखा गया। लोगों का आरोप है कि टप्पल इंटरचेंज पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने के बावजूद कस्बे के भीतर बड़े वाहनों का प्रवेश धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी खैर संजीव कुमार तोमर और टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक ऋषिपाल सिंह निवासी हिजरावा कला, थाना फतेहाबाद जनपद झज्जर (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।


टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र अमित की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें