फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ सड़क हादसा: कैंटर ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, छह मजदूर घायल, दो गंभीर हालत में मेडिकल रेफर

Mon, 24 Aug 2026 09:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मजदूर मजदूरी कर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे पीछे से आए कैंटर ने तीनों बाइकों को चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद में जीटी रोड पर गांव गोपी के पास सोमवार शाम मजदूरी कर तीन बाइक पर घर लौट रहे छह मजदूरों में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी छह मजदूर घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजू और राजवीर को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। 

विज्ञापन


गांव अलेहदादपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह संजू, राजवीर, देवेंद्र, ओमवीर और नत्थू सिंह के साथ सिकंदराराऊ क्षेत्र के मुकुंदपुर से मजदूरी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे गोपी के पास पीछे से आए कैंटर ने तीनों बाइकों को चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए कैंटर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें