फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोवंश के अवशेष के शक में कैंटर पकड़ा, हंगामा

Wed, 27 Aug 2025 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर इगलास चौराहे के निकट राजस्थान के भरतपुर से सहारनपुर जा रहे एक कैंटर को मंगलवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। उनका आरोप था कि इस गाड़ी में मृत गोवंश के अवशेष हैं। मौके पर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन




पदाधिकारियों ने गाड़ी के चालक-क्लीनर से भी पूछताछ की और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पदाधिकारियों का आरोप था कि गोवंश के अवशेष होने के बावजूद पुलिस ने कैंटर को छोड़ दिया और कोई कार्रवाई नहीं की।



इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मथुरा के विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, जीतू राणा, धर्मपाल उपाध्याय, यश कश्यप, गगन पंडित, अरुण पंडित, विपिन लाडला और कृष्णा राय शामिल थे।
विज्ञापन




सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि गाड़ी में सवार लोग भरतपुर की मंडी से हड्डियों को नीलामी में लेकर आए थे। नीलामी संबंधी सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद थे। इस कारण गाड़ी को छोड़ा गया था। आगरा में एत्मादपुर थाना क्षेत्र में भी गाड़ी पकड़ी गई थी, वहां भी दस्तावेजों के आधर पर गाड़ी छोड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें