जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास मंगलवार की रात घना कोहरा होने के चलते एक कैंटर गाड़ी टेंपो से टकरा गई। हादसे में कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसका चालक घायल होकर केबिन में फंस गया, जिससे उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुलंदशहर निवासी शहवाज मंगलवार को कायमगंज से कैंटर गाड़ी लेकर सिकंदराबाद जा रहा था। इसी बीच जीटी रोड पर लधौआ के पास रात करीब दस बजे रोड पर खड़े टेंपो से टकरा गया। कोहरे में टेंपो दिखाई नहीं दिया। जिससे उसकी गाड़ी टेंपो से टकरा गई। केबिन में फंसने से उसके दोनों पैर की हड्डी टूट गई है। अकराबाद सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद