मकर संक्रांति पर खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम मन्दिर एवं अयोध्या के संघर्ष गाथा की प्रदर्शनी लगी। राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर शुभारंभ हुआ।
मकर संक्रांति पर भोजन मंत्र से खिचड़ी भोज शुरू हुआ। अध्यक्षा उमेश कुमारी ने कहा कि खिचड़ी सहभोज समरसता का पर्व है। इसमें सभी आपसी द्वेष भुलाकर प्रेम भाव से एक स्थान पर भोजन ग्रहण करते हैं। विद्यालय प्रबंधक डॉ राजीव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सहभोज कार्यक्रम आदि काल से चला आ रहा है, जो हमारी समृद्ध परंपरा का द्योतक है। प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
खिचड़ी भोग में विभाग संघचालक राजकुमार, सह विभाग संघचालक ललित, विभाग कार्यवाह योगेश, विभाग प्रचारक गोविन्द, महानगर संघचालक अजय, सह महानगर संघचालक देवेन्द्र, महानगर कार्यवाह रतन, सह महानगर कार्यवाह पंकज, शहर विधायक मुक्ता राजा, छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, खैर विधायक सुरेन्द्र सिंह दिलेर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया, इंजीनियर राजीव शर्मा, अखिलेश, राजाबाबू, जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अखिलेश यादव, थाना अध्यक्ष रोरावर सुशील कुमार योगी, चौकी इंचार्ज शाहजमाल अरुण कुमार दुबे, जलालपुर चौकी इंचार्ज बटेश्वर सिंह, पूर्व छात्र परिषद् के अंकुर वार्ष्णेय साईं, सुमित गुप्ता, प्रणव शर्मा आदि मौजूद रहे।