फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: शिक्षक की हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च, डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक गूंजे न्याय के स्वर

Thu, 01 Jan 2026 12:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूर्व छात्रसंघ के उपाध्यक्ष माजिन जैदी ने कहा कि 24 दिसंबर को शिक्षक की हत्या हो गई, लेकिन 31 दिसंबर तक हत्यारों का सुराग नहीं लग सका। हत्या की न तो वजह पता चल पाई और न ही हत्यारे पकड़े गए।
विज्ञापन
शिक्षक की हत्या के बाद कैंडिल मार्च निकालते शिक्षकाएं व छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एबीके स्कूल के शिक्षक दानिश राव की हत्या के विरोध में 31 दिसंबर को शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डक पॉन्ड से बाब-ए- सैयद तक न्याय के स्वर गूंजे।

विज्ञापन


हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से यूनिवर्सिटी परिसर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कैंडल मार्च यूनिवर्सिटी परिसर से शुरू होकर बाबे-ए-सैयद तक पहुंचा। जमीन पर कैंडल जलाकर शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व छात्रसंघ के उपाध्यक्ष माजिन जैदी ने कहा कि 24 दिसंबर को शिक्षक की हत्या हो गई, लेकिन 31 दिसंबर तक हत्यारों का सुराग नहीं लग सका। हत्या की न तो वजह पता चल पाई और न ही हत्यारे पकड़े गए, जो यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच फिक्र के साथ डर भी पैदा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष डॉ. सलमान इम्तियाज ने कहा कि एक शिक्षक की हत्या ने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी इंतजामिया को गंभीरता से सोचना होगा। राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान नदीम अंसारी ने कहा कि क्लब के पूर्व कप्तान राव दानिश हिलाल के हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें