फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में हिंसा के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
जेएन मेडिकल की इमरजेंसी पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करते आरडीए के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएनयू में रविवार को छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंशियल डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने कैंडल मार्च निकाला और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया।
विज्ञापन

आरडीए के अध्यक्ष डॉ. मो. हमजा, उपाध्यक्ष डॉ. शहनवाज इकबाली, सचिव डॉ. मो. काशिफ सहित अन्य पदाधिकारी व डाक्टर सबसे पहले कार्यालय पर इकट्ठा हुए। इसके बाद हाथों में कैंडल लेकर ट्रामा सेंटर तक मार्च निकाला। यहां पर वक्ताओं ने कहा कि आरडीए जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा करता है।
यह घटना जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। इसकी उच्च स्तरीय कमेटी से जांच की जाए। साथ ही दिल्ली पुलिस इसमें तत्काल प्रभाव से कार्रवाई भी करे। इसी के साथ जेएनयू के कुलपति और प्राक्टर भी तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें। आरडीए ने भारत सरकार से जेएनयू की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें