फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौतों के प्रमुख कारणों में से एक कैंसर : कुलपति

विज्ञापन
कैंसर को लेकर जानकारी देती डॉ हमीदा तारिक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ‘कैंसर जागरूकता सप्ताह’ पर कई शैक्षणिक व्याख्यान और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि कैंसर दुनिया भर में मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को सस्ता, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के संयुक्त प्रयास में अपनी भूमिका निभाएं। प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हमीदा तारिक ने बताया कि कैंसर के इलाज में कैसे स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता तेजी से लागत प्रभावी देखभाल रणनीति को अपना रहे हैं, जिसका उद्देश्य रोगी देखभाल की गुणवत्ता से समझौता किए बिना उपचार से जुड़े विभिन्न खर्चों को नियंत्रित करना है। मानद् अतिथि हनोई वियतनाम के कोलोरेक्टल सर्जन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जोएल लेरॉय व अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. कुमार ऋषिकेश ने शुरुआती जांच और कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग जैसी जांच पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच रोगसूचक घटकों का जल्द से जल्द पता लगाने पर केंद्रित है, जबकि स्क्रीनिंग में किसी भी लक्षण के प्रकट होने से पहले कैंसर की पहचान करने के लिए स्वस्थ व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। मेडिसिन संकाय के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव ने कहा कि कैंसर की रोकथाम से संबंधित शिक्षण के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रोगियों के साथ ज्ञान और समझ का आधार स्थापित करना है। जेएनएमसी के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कैंसर देखभाल में ‘अंतर को कम करने’ की आवश्यकता पर चर्चा की। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अफजाल अनीस ने कहा कि हम सभी में बदलाव लाने की क्षमता है और हमें एक साथ मिलकर एक कैंसर मुक्त भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। डॉ. सैयद आकिफ फरीदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें