फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परिवार छत पर सोता रहा, घर खंगाल ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद खुली हुई अलमारी। स्रोत  स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव शादीपुर में बुधवार की रात को परिवार छत पर सोता रहा और नीचे कमरे में घुसकर चोर घर खंगाल ले गए। पीडि़त ने पुलिस को बताया है कि चोरी नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी जितेंद्र उर्फ पंचम शर्मा पुत्र अशर्फी लाल शर्मा ने बताया कि खेत के पट्टे से मिले 1.40 लाख रुपये और भैंस बेचकर 40 हजार रुपये अलमारी में रखे थे। इसके अलावा अलमारी में सोने की दो अंगूठी व एक पेंडल तथा चांदी की पायल व अंगूठी भी रखे हुए थे। डिब्बे के नीचे चाबी रखी थी। चोर घर में घुसकर नकदी और जेवरात ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। जितेंद्र शर्मा ने परिवार के ही एक युवक पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। एसओ ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पड़ताल करने पर चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें