फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में नियुक्त होंगे भाजयुमो के कैंपस एंबेसडर, यदुवंश ने कहा- यहां भी हैं मोदी को चाहने वाले

Tue, 08 Jan 2019 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उनके नेता एवं कार्यकर्ता जाएंगे तथा अन्य विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों की तरह वहां भी कैंपस एंबेसडर नियुक्त करेंगे। वे सोमवार को रामघाट रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। वह भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक के सिलसिले में अलीगढ़ आए हुए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एएमयू भी देश की संपत्ति है। इस संस्थान में बहुत से लोग हैं जो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए हम वहां भी जाएंगे और स्वयं सेवक बनाएंगे तथा नेशन विद नमो आदि कार्यक्रम चलाएंगे। पत्रकारों द्वारा एएमयू में गैर मुस्लिम छात्रों को चिकेन तले तेल में पूड़ी छानने, कश्मीर का गलत नक्शा लगाने एवं जिन्ना से संबंधित अन्य सवाल किए गए। उन्होंने कहा कि हर संस्थान में कुछ अराजक लोग मिल जाएंगे। ऐसे लोगों पर सरकार की नजर है। मोदी-योगी राज में ऐसा कोई नहीं बच पाएगा। 

यदुवंश ने मुख्यमंत्री योगी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। सभी वर्गों के लिए अच्छे काम हुए हैं। अयोध्या-मथुरा अब उपेक्षित नहीं हैं। त्यौहारों पर बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित हुए। बेरोजगारी के लिए देश पर 55 वर्ष शासन करने वाले लोग जिम्मेदार हैं। कांग्रेस और सपा नेताओं ने देश के बेरोजगारों को नहीं बल्कि अपने पुत्रों को नौकरी दी। मुलायम सिंह ने बेटे को मुख्यमंत्री बनाया। उनके शासन काल में सबसे अधिक यादव समाज के बेरोजगार युवाओं ने आत्महत्या की। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में तीन मंत्रियों के निजी सचिव के फंसने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक घंटे के अंदर संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करवाया है। सीबीआई के गलत इस्तेमाल के आरोप से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की बयानबाजी घबराहट का प्रतीक है। सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी है और वह अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के कारण क्या सीबीआई चोरो एवं भ्रष्टाचारी लोगों को नहीं पकड़े। इस अवसर पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा सहित कई प्रांतीय एवं क्षेत्रीय नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें