फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शुक्रवार को लगेंगे कल्याणकारी योजनाओं के कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब हर सप्ताह के शुक्रवार को कैंप लगाएगा। तहसील व ब्लाक स्तर पर यह कैंप लगेंगे। इनकी समीक्षा प्रत्येक सोमवार को होगी। एसडीएम को इन कैंपों की जिम्मेदारी डीएम की ओर से सौंपी गई है। शुक्रवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली सहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें डीएम ने राजस्व प्राप्ति के लिए वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह वसूली में पिछड़ रहे अमीनों को आरोपपत्र जारी करें।
विज्ञापन

हर शुक्रवार को लगने वाले कैंप में विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं में पात्रों का पंजीकरण किया जाए। वहीं, राशन की सभी रिक्त दुकानों को एनआरएलएम समूहों का दिए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह को लेकर पहले ही तैयारी करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें