स्मार्ट सिटी योजना के तहत सूरत मुखौटा सुधार अभियान (फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव) में अलीगढ़ शहर को 10 सेक्टरों में बांटने के बाद प्रत्येक सेक्टर में चार-चार अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। हर सेक्टर में तैनात अधिकारियों में से एक अधिकारी को नोडल बनाया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। उन्होंने पुलिस, प्रशासन, एडीए, नगर निगम के अधिकारी इसमें शामिल किए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान के तहत शहर के मकान, दुकान, बिल्डिंग, कांप्लेक्स व अन्य इमारतों को सुंदर बनाया जाना है। मंडलायुक्त ने 10 मार्च तक वक्त दिया है। सभी नोडल अधिकारी काम करने वाली एजेंसी के साथ 15, 18 और 22 फरवरी को बैठकें करेंगे। 10 मार्च तक काम हर हाल में पूरा करना है।
ये अधिकारी किए गए तैनात
सेक्टर-1 में नोडल अधिकारी एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी रहेंगे, नगर निगम के मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, एडीए के अवर अभियंता मनोज शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर देहली गेट आशीष कुमार शामिल रहेंगे।
सेक्टर 2 में नोडल अधिकारी एसीएम प्रथम अंजुब बी रहेंगी, नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. शिवकुमार, एडीए के अवर अभियंता डा. डीके शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर देहली गेट और इंस्पेक्टर गांधी पार्क।
सेक्टर 3 में नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह नोडल अधिकारी होंगे। नगर निगम के जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह, एडीए के अवर अभियंता आरके गुप्ता, पुलिस के सासनी गेट व ऊपरकोट कोतवाली इंस्पेक्टर।
सेक्टर 4 में एडीएम न्यायिक राकेश कुमार पटेल नोडल अधिकारी रहेंगे, नगर निगम के एई निर्माण सिफ्ते अहमद, एडीए के एई महाराज सिंह, पुलिस के इंस्पेक्टर देहली गेट व ऊपरकोट कोतवाली व गांधी पार्क रहेंगे।
सेक्टर 5 में एसडीएम कोल अनीता यादव नोडल अधिकारी रहेंगी, नगर निगम के एई जल लक्ष्मण सिंह, एडीए के एई केदारराम, पुलिस के सिविल लाइंस, क्वार्सी व बन्नादेवी इंस्पेक्टर रहेंगे।
सेक्टर 6 में एसएलओ संजीव ओझा नोडल अधिकारी रहेंगे, नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी आरके शर्मा, एई डीके शर्मा, पुलिस के इंस्पेक्टर देहली गेट व इंस्पेक्टर कोतवाली रहेंगे।
सेक्टर 7 के नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह रहेंगे, नगर निगम के एई निर्माण अतर सिंह, एडीए अवर अभियंता मनोज द्विवेदी, पुलिस के देहली गेट, गांधी पार्क व बन्नादेवी इंस्पेक्टर रहेंगे।
सेक्टर 8 में सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह नोडल अधिकारी होंगे, नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, एडीए के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया, पुलिस के सिविल लाइंस व क्वार्सी इंस्पेक्टर रहेंगे।
सेक्टर 9 में एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह नोडल अधिकारी रहेंगे,नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, एडीए के अवर अभियंता श्याम मोहन शुक्ल, पुलिस के गांधी पार्क, सिविल लाइंस व क्वार्सी इंस्पेक्टर रहेंगे।
सेक्टर 10 में अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त, नगर निगम के अवर अभियंता निर्माण संजय नंदा, एडीए के अवर अभियंता दूधनाथ वर्मा व पुलिस से क्वार्सी व गांधी पार्क इंस्पेक्टर रहेंगे।