एसएसपी से मिलने पहुंचे शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि सच्चाई सामने आ रही है कि वर्ग विशेष में सीएए का कोई विरोध नहीं है, बल्कि चंद लोग प्रदेश के साथ-साथ देश की भी शांति व्यवस्था को भंग करना चाहते हैं। इन महिलाओं के बयान के आधार पर सभी लोग समझ गए हैं कि महिलाएं अपनी मर्जी से नहीं बैठ रहीं।
बल्कि सरकार का विरोध करने के लिए लालच देकर, डरा धमका कर धरने पर भेजा जा रहा है। इन महिलाओं की लिखित शिकायत मिली है। एसीएम द्वितीय और सीओ सिविल लाइन को भी कुछ महिलाओं ने इसी तरह की बातें कही हैं। यह प्रमाण है कि सीएए का विरोध जानबूझकर अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है। हम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके इसमें कार्रवाई करवाएंगे।