फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में घुसने को लेकर प्रोक्टर टीम से नोकझोंक

विज्ञापन
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट पर छात्र छात्राओं के समर्थन में पहुचीं पूर्व छात्राओं को समझाती एएमयू सुर - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
खाली हो चुके कैंपस में एएमयू में पढ़ने वाली कुछ स्थानीय छात्राएं धरने पर चौथे दिन भी बैठीं। स्वयं को एएमयू की पूर्व छात्राएं होने का दावा करने वाली करीब आठ लड़कियों को कैंपस में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस पर उनकी प्रॉक्टर टीम के साथ तीखी झड़प हो गई। यह लड़कियां धरने पर बैठीं छह-सात स्थानीय छात्राओं के पास पहुंचना चाहती थीं।
विज्ञापन

कैंपस में अब जो स्थानीय छात्राएं धरने पर बैठी हैं, उनकी दलील है कि उनके साथी शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे। कैंपस में अवकाश घोषित करने के बाद उनके अभियान को यह लोग आगे बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को भी यह छात्राएं दोपहर 12 बजे बाब ए सैयद धरना स्थल पर पहुंच गईं। इसके बाद सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन दोपहर 3 बजे अचानक सात आठ युवतियां मुंह ढके हुए आईं और अंदर जाने का प्रयास करने लगीं। उन्हें प्राक्टर टीम ने रोक दिया तो लड़कियों की उनसे नोकझोंक हो गई। अंदर जाने वाली लड़कियों की दलील थी कि वह पूर्व छात्राएं हैं और धरने पर बैठी छात्राओं को समर्थन देने जा रही हैं। लेकिन प्राक्टर टीम ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। शाम को यह लड़कियां स्वयं ही चली गई। हालांकि, एएमयू के सुरक्षा कर्मी वहां पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें