फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून का विरोधः अलीगढ़ में फिर पुलिस पर पथराव, मची भगदड़

विज्ञापन
घटना स्थल पर मौके की जानकारी डीएम चंद्र भूषण सिंह देते एसएसपी आकाश कुलहरि। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध अलीगढ़ में लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद धरना-प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ, दंगा नियंत्रण वाहन तैनात रहे। लेकिन, शाम करीब चार बजे शाहजमाल ईदगाह इलाके में युवाओं ने अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद अराजकतत्वों ने चरखवालान चौराहे पर भी पुलिस टीम पर पथराव किया। हरकत में आई पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। दंगा नियंत्रण वाहन भी दौड़ाया गया।
विज्ञापन

भीड़ और पुलिस के बीच पथराव की खबर पर खैर रोड पर भगदड़ मच गई। दुकानें और फड़ आननफानन में बंद होने लगे। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पत्थरबाजी के बाद माहौल शांत हो गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
वहीं, ऊपरकोट जामा मस्जिद पर दोपहर में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी सहित कई सीओ और अन्य अधिकारी यहां पर डटे रहे। नमाज संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में अमन चैन बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

परेशान न हों, शिविर लगाकर बनवाएंगे कागजात : शहर मुफ्ती
शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने जामा मस्जिद, ऊपरकोट से अपील की कि कोई भी अपनी नागरिकता को लेकर परेशान न हो। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के सहयोग से सभी मुस्लिम इलाकों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उनके दस्तावेज बनाए जाएंगे। इसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य पहचान पत्र बनवाए जा सकेंगे। जिससे उनकी नागरिकता के संदर्भ में मांगे जाने वाले प्रपत्र पूरे हो सकेंगे। इन शिविरों में ज्यादा भीड़ न होने के इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी तरह की रिश्वत मांगे जाने पर उस पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी नियम विरुद्ध कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। शहर मुफ्ती की इस अपील ने भी भीड़ को काबू करने में खासा सहयोग किया है।

शाहजमाल ईदगाह पर पथराव के बाद काले झंडे दिखाकर विरोध करते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

शाहजमाल ईदगाह पर पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें