फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंदौर में सीए ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ऊतरा निवासी 35 वर्षीय सीए राहुल ने मध्य प्रदेश के इंदौर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह की है। गृहक्लेश के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि प्रेमपाल सिंह के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा राहुल पढ़ाई पूरी कर सीए बन गया। वह इंदौर में रहने लगा था। माता-पिता और छोटे भाई निमेश को भी अपने साथ ले गया था। राहुल की पांच वर्ष पहले गाजियाबाद निवासी युवती से शादी हुई थी। उसकी पत्नी अधिवक्ता है। दंपती की कोई संतान नहीं थी।
राहुल के चाचा ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर राहुल और उसकी पत्नी के बीच अनबन हो गई। पत्नी कोर्ट चली गई। इसके बाद राहुल ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची इंदौर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतिम संस्कार गांव ऊतरा में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें