फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत भेजकर ज्वैलर्स से मांगी 50 लाख रंगदारी

Fri, 18 Dec 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी इलाके में रहने वाले एक नामचीन ज्वैलर्स को टाइपशुदा खत भेजकर किसी सिरफिरे ने 50 लाख की रंगदारी मांग ली। साथ ही न देने पर बेटे को मार देने तक की धमकी दे दी।
विज्ञापन


जब यह खत पहुंचा तो परिवार के पसीने छूट गए और सूचना पर पुलिस हरकत में आई। हालांकि अब तक की जांच में यह सिरफिरे की हरकत समझ में आई है। फिर भी पुलिस खत भेजने वाले की तलाश में लगी है।

बन्नादेवी इलाके में महानगर के रेलवे रोड के एक नामचीन ज्वैलर्स रहते हैं। चार दिन पहले उन्हें डाक के जरिये एक टाइपशुदा खत मिला। गाजियाबाद से भेजे गए इस खत पर तमाम भद्दी गालियां व बातें लिखी होने के साथ-साथ 50 लाख की रंगदारी की डिमांड और न देने पर बेटे को गोली से मारने की धमकी अंकित थी।
विज्ञापन


 साथ में दो मोबाइल नंबर व एक गाड़ी का नंबर भी लिखा है। जिन्हें लेकर कहा गया है कि 15 दिसंबर को इन नंबरों पर संपर्क करना है और इस नंबर की गाड़ी पर दो युवक आएंगे। वही रुपये ले जाएंगे।

धमकी में ऊपरकोट के एक मृत अपराधी के नाम के उल्लेख के साथ लिखा है कि अगर विश्वास नहीं है तो ऊपरकोट इलाके में जाकर हमारे विषय में जानकारी कर लेना।

इस मामले में एसओ बन्नादेवी का कहना है कि अब तक की जांच जो समझ में आया है कि सभी नंबर फर्जी हैं। यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। फिर भी असलियत पता लगाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें