फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामघाट रोड पर बंबा के पास हुआ जमकर पथराव

Fri, 18 Dec 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में कासिमपुर रोड पर हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने रामघाट रोड पर करीब ढाई घंटे तक उत्पात मचाया। काफी प्रयास के बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


दो घंटे ब्लाक रहा अतरौली-रामघाट रोड
 करीब दो बजे हुए एक्सीडेंट के आधा घंटे बाद पब्लिक रामघाट रोड पर आ गई और इसके बाद साढ़े चार बजे तक वहां जाम व हंगामा होता रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। जिन लोगों को रास्ता नहीं पता था, वह जाम में फंसे खड़े रहे और जिनको रास्ते की जानकारी थी, वह बाईपास, जवां, कासिमपुर के रास्ते साधू आश्रम होकर अतरौली को निकले। इस दौरान प्राइवेट बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी।

एक सिपाही की उंगली ही फट गई
इस बवाल में वैसे तो सीओ सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए। मगर जवां थाने के सिपाही पुष्पेंद्र की हाथ की उंगली फट गई और उसे एसपीआरए ने मौके पर पीठ ठोंकते हुए इलाज कराने के लिए कहा। साथ ही तय हुआ कि घायलों का जिक्र पब्लिक के खिलाफ दर्ज होने वाले मुकदमे में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें