ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर ठहराव का समय कम होने और महिला यात्री के पास सामान अधिक होने के कारण, उसे उतरने मे देरी हो गयी तथा ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला यात्री गिर गई और लुढकते हुये ट्रेन के नीचे जाने लगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ की बरला निवासी महिला यात्री सीमा (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 45 वर्ष महानन्दा एक्सप्रेस में यात्रा कर अपने मायके पंजाब से अलीगढ़ आई थी। महिला के साथ दो छोटी बच्चियों व कुछ बोरियों में सामान था। महिला अलीगढ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न0 3, 4 पर उतर रही थी।
विज्ञापन
ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर ठहराव का समय कम होने और महिला यात्री के पास सामान अधिक होने के कारण, उसे उतरने मे देरी हो गयी तथा ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला यात्री गिर गई और लुढकते हुये ट्रेन के नीचे जाने लगी।
तभी प्लेटफार्म डियूटी पर तैनात महिला आरक्षी शकुन्तला ने अपनी जान की परवाह किये बिना सूझबूझ व अदम्य साहस का परिचय दिया। आरक्षी ने महिला यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से रोकते हुए उसका हाथ पकडकर खींच लिया । चलती ट्रेन से गिरने के कारण महिला यात्री को हल्की चोट आयी हैं, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद चाय व बिस्किट खिलाते हुए सांत्वना दी गयी।
विज्ञापन
परिजनों के आने पर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो0 मुश्ताक ने कहा कि महिला आरक्षी शकुन्तला द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा।