अमर उजाला एडवांटेज मीट में व्यापारियों और चिकित्सकों का सम्मान
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ में बुधवार को रामघाट रोड स्थित ऑर्चिड ब्लू में अमर उजाला एडवांटेज मीट में शहर के व्यापारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। व्यापारियों और चिकित्सकों ने बदलते बाजार, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और तकनीक के दौर में कारोबार को नई दिशा देने पर अपने अनुभव साझा किए।
देव मोटर्स के निदेशक सुमित अग्रवाल ने कहा कि बाजार में सकारात्मक माहौल है। गाड़ियों पर करीब चार लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। बुकिंग लगातार बढ़ रही है और रोजाना करीब 30 से 40 बुकिंग हो रही हैं। जट्टारी ऑटोमोबाइल्स के निदेशक नीरज गोयल ने कहा कि इस बार पिछले साल की तुलना में त्योहारों के दौरान बाजार बेहतर रहने की उम्मीद है। बुकिंग और ग्राहकों की पूछताछ अच्छी चल रही है।
वरुण ट्रामा सेंटर के प्रबंध निदेशक डाॅ. संजय भार्गव ने कहा कि उनका प्रयास गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कम खर्च में लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सांगवान सिटी के निदेशक डॉ. नरेंद्र सांगवान ने कहा कि सांगवान सिटी में मल्टी-टाउनशिप विला करीब 5.5 लाख रुपये की लागत में उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है। इस अवसर पर नितिन घुट्टी, डॉ. मोहित, प्रहलाद अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, रमेश रावत, दिव्यांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।