फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कारोबारी परिवार का संपत्ति विवाद गहराया, छोटे भाई ने की फायरिंग, लाइसेंस निरस्त की होगी संस्तुति

Thu, 22 Jan 2026 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शहर के इतने बड़े निर्यातक परिवार में सरेआम गोली चलने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग के दौरान किसी को चोट तो नहीं आई।
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी में मौजूद परिवार के लोग व भाजपा नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गूलर रोड स्थित प्रतिष्ठित ‘गायत्री पैलेस’ परिवार में लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। तीन भाइयों के बीच चल रहे विवाद में छोटे भाई अशोक वार्ष्णेय उर्फ ‘अस्सू’ ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फैक्टरी परिसर में हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि उन्होंने गुस्से में बिना किसी को निशाना बनाए फायरिंग की, लेकिन इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई की है।

विज्ञापन


शहर के प्रतिष्ठित निर्यातकों में शुमार राजकुमार वार्ष्णेय के परिवार का कारोबारी सफर लगभग तीन दशक पहले शुरू हुआ था। इस परिवार की गिनती शहर के रईस व प्रतिष्ठित घरानों में होती है। मूल रूप से चार भाई थे, जिनमें से एक भाई का निधन हो चुका है। वर्तमान में तीन भाई राजकुमार वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय उर्फ गप्पू और अशोक वार्ष्णेय उर्फ अस्सू एक ही छत के नीचे रहते हैं।

एसएचओ बन्नादेवी विजय सिंह के अनुसार कुछ समय से भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर अंदर ही अंदर विवाद चल रहा था, जो अब खुलकर सड़क पर आ गया है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुए विवाद के बाद अशोक शक्तिनगर फैक्टरी में पहुंच गए। वहां उन्होंने एकाएक गुस्से में लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन-चार फायर कर दिए। हवाई फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पुलिस के अलावा तमाम कारोबारी भी पहुंच गए। सभी ने उन्हें समझाया। पुलिस अशोक को थाने भी ले आई।
विज्ञापन


थाने में परिवार के किसी सदस्य द्वारा अशोक के खिलाफ तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने खुद ही अशोक पर अपनी ओर से लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग की प्राथमिकी दर्ज की। साथ में उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया। शस्त्र व लाइसेंस जब्त कर लिया है, जिसके संबंध में डीएम को निरस्तीकरण की रिपोर्ट दी जा रही है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि परिवार में हुए विवाद में गुस्से में फायरिंग करने पर शस्त्र दुरुपयोग की कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है।

इलाके में दिन भर रही चर्चा
शहर के इतने बड़े निर्यातक परिवार में सरेआम गोली चलने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग के दौरान किसी को चोट तो नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें